रिविलगंज (सारण)। थाना क्षेत्र के नवादा गांव में एक युवक की रविवार की रात संदेहास्पद मौत के मामला प्रकाश में आया है।बताया जा रहा है कि युवक ने फांसी लगाकर खुद खुशी कर ली है। सोमवार की सुबह बगलगिरों को घटना की तब जानकारी हुई, जब युवक का दरवाजा नहीं खुला। खिड़की से देखा गया, तो मृत युवक फंदा पर झुलता दिखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम कराने हेतु सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। हालांकि घटना के पीछे कारण क्या है? फिलहाल जानकारी नहीं मिल सकी है।
जानकारी के अनुसार मृतक आदित्य कुमार (22) घर में अकेले रहता था। स्नातक की पढाई के साथ वह गृहस्थी का कार्य देखता था। परिवार के अन्य सभी सदस्य दूसरे राज्य में नौकरी करते हैं। परीजनों को फोन से सूचना दिया गया है। वहीं पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।