दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
आज दिनांकः 10.02.2018 को भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, जिला शाखा प. चम्पारण, बेतिया द्वारा बैरिया प्रखंड के बैजुआ, रखही के बाढ़ पीड़ितों के बीच 100 कम्बल का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम एसबीआई लाईफ इंश्योरेन्स कम्पनी लिमिटेड द्वारा वित्त पोषित है। कम्बल वितरण कार्यक्रम के संयोजक एवं आपदा राहत समिति के सह संयोजक लाल बाबू प्रसाद ने कहा कि रेड क्रॉस का उद्देश्य मानव सेवा है और इसीलिए रेड क्रॉस विभिन्न प्रकार की आपदाओं के न्यूनीकरण एवं राहत कार्यक्रम आदि के माध्यम से सर्वदा तत्पर एवं सक्रिय रहता है। मौके पर रेड क्रॉस के आजीवन सदस्य रेणुका भट्ट, सुजीत कुमार मंटू, क्षितिज व्यास, अंकित केयाल, एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस के प्रतिनिधि लालबहादुर कुमार सिंह, सरपंच लालजी पासवान, गोपाल जोशी, विजय चौधरी, राजेश चौधरी, सुभाष चन्द्र साह, श्रवण कुमार आदि उपस्थित थे। वहीं वैद्यनाथ उच्च (+2) विद्यालय, लक्ष्मीपुर में योगापट्टी प्रखंड के बाढ़ पीड़ितों में रेड क्रॉस के आजीवन सदस्य डॉ. देवीलाल यादव के संयोजकत्व में 100 कम्बल वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में आजीवन सदस्य जगदेव प्रसाद, मनमोहन यादव, मनीन्द्र चौबे आदि का सक्रिय योगदान रहा।