*महिलाओं का करें सम्मान,घर मे कराये शौचालय का निर्माण,बीडीओ ने ग्रामीणों को किया जागरूक*
तरैया(सारण)06.09.2018
स्वछता अभियान के तहत प्रखण्ड को खुले में शौच से मुक्ति दिलाने के लिए बीडीओ राकेश कुमार पंचायतवार जागरूकता सभा का आयोजन कर रहे है।गुरुवार को डेवढ़ी और सरेया रत्नाकर पंचायत में बीडीओ ने पंचायत को ओडीएफ करने के लिए ग्रामीणों के साथ जागरूकता सभा किया।जिसमें बीडीओ ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपके घर की इज्जत महिला है।उन महिलाओं का सम्मान करें और घर-घर शौचालय का निर्माण कराये।इस नेक कार्य के लिए सरकार आपको प्रोत्साहन राशि के रूप में 12000 रुपये भी दे रही है।बीडीओ ने कहा कि खुले में शौच करने से गंदगी फैलती है।जिससे कई तरह के बिमारी फैलता है।मन का मंदिर देवालय है और तन का मंदिर शौचालय है।बीडीओ ने बताया कि प्रखण्ड को ओडीएफ बनना है जिसमे पंचायतो का सम्पूर्ण सहयोग चाहिए।इसलिए प्रत्येक घर मे शौचालय बनवाने का लक्ष्य है।बीडीओ के प्रोत्साहन के बाद ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि हम एक सप्ताह में अपने घर में शौचालय बनवा लेंगे।उक्त मौके पर मुखिया संजीव कुमार सिंह,धनंजय कुमार सिंह व अन्य ग्रामीण मौजूद थे।





Recent Comments