सारण :जनता बाजार में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

लहलादपुर
सारण जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र के बाटा चौक के पास हुये सड़क दुर्घटना में दो युवकों कि मौत हो गयी। दोनों युवक सीवान जिले के महाराजगंज थाना के रामचंद्रा पुर गांव के तूफान चौधरी व राजकिशोर चौधरी बताये गये है। दोनों कि उम्र बीस से पच्चीस साल के बीच है। पॉकेट में रखे मनी पर्स और मोबाइल से जनता बाजार पुलिस ने युवकों कि पहचान की व उनके परिजनों को सूचित किया। प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि दोनों युवक पल्सर बाइक पर सवार थे। वे आगे तेज गति से चल रही ट्रक से साइड लेने कि कोशिश की लेकिन वे ट्रक कि चपेट में आ गये। यह दुर्घटना इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही दोनों युवकों कि मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ने गाड़ी लेकर भागने कि कोशिश की लेकिन लोगों ने पीछा कर ट्रक को घेर लिया। ट्रक चालक को पकड़ कर लोगों ने जम कर धुनाई कि लेकिन वह मौके से जान बचा भाग निकला। पुलिस ने ट्रक व बाइक को जब्त कर लिया है। जनता बाजार थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये छपरा भेज दिया गया है।
न्यूज़ इनपुट -अमित कुमार




Recent Comments