•मुस्लिम युवकों ने सकरा में महादलित छात्रा से किया छेड़खानी लोगों ने किया एनएच-28 को जाम

•मो.खुर्शीद, मो.अमीन, मो.जैनुल, मो.इरशाद एवं मो.महमूद ने सकरा में महादलित छात्रा से किया छेड़खानी.
दैनिक खोज ख़बर मुजफ्फरपुर:-सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदार के यहां आई महादलित छात्रा के साथ मंगलवार की शाम गांव के कुछ मनचले युवकों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर उसके परिजन की पिटाई कर दी गई। इससे तीन महादलित युवक घायल हो गए। इसके विरोध में बुधवार को लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। लोग सड़क पर उतर आए। उनका आक्रोश तब और भड़क उठा जब पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मामले को रफा-दफा करने का प्रयास करने लगे। लोगों ने बवाल मचाते हुए एनएच-28 को मारकन चौक के निकट व काजीइंडा-महुआ मार्ग को कुलेशरा के निकट जाम कर दिया। पुलिस ने दो आरोपितों मो.इरशाद व मो.खुर्शीद को गिरफ्तार किया, तब जाकर जाम समाप्त हुआ। 
यह हुई घटना : सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव के महादलित परिवार में जन्मदिन के मौके पर रिश्तेदारी की एक लड़की आई थी। मंगलवार की शाम वह छोटे भाई को साइकिल चलाना सीखा रही थी। इसी दौरान गांव के युवक मो.खुर्शीद, मो.अमीन, मो.जैनुल, मो.इरशाद एवं मो.महमूद ने उसके साथ छेड़खानी करते हुए धक्का देकर गिरा दिया। विरोध पर जातिसूचक शब्दों से अपमानित भी किया। इसकी जानकारी जब उसने रिश्तेदारों को दी तो वे आरोपित युवकों से पूछताछ करने गए। 
इस पर आरोपित मारपीट करने लगे। इसमें शंभू दास, संजीत कुमार एवं नवनीत कुमार घायल हो गए। इन लोगों ने सकरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बदले पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी व कई स्थानीय जनप्रतिनिधि दोनों पक्षों का समझौता कराने का प्रयास करने में जुटे रहे। इस पर लोगों का आक्रोश भड़क उठा। 
गांव में तनाव, एसडीओ व डीएसपी ने की बैठक : घटना को लेकर गांव व आसपास के क्षेत्र में भारी तनाव व्याप्त हो गया। इसके मद्देनजर कई थानों की पुलिस गांव में पहुंच गई। इससे गांव पुलिस छावनी में बदल गया। सूचना पर एसडीओ पूर्वी सुनील कुमार व डीएसपी पूर्वी मुत्तफिक अहमद गांव में पहुंचे। लोगों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर दोनों पक्षों से शांति बहाल रखने की अपील की। दोनों अधिकारियों के प्रयास से माहौल शांत हुआ। 
बैठक में बीडीओ राहुल कुमार, सीओ अजित कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख अनिल राम, उपप्रमुख मदन प्रसाद सिंह, पूर्व उपप्रमुख हसन नसीर, जिप सदस्य सुरेश राय, पूर्व जिप उपाध्यक्ष शाह आलम शब्बू, भाजपा नेता अर्जुन राम , मो.नरुल, सकरा थानाध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद, मनियारी थानाध्यक्ष शामिल थे। 
बनी 10 सदस्यीय शांति कमेटी : एसडीओ व डीएसपी ने बताया कि मुखिया की अध्यक्षता में 10 सदस्यीय शांति कमेटी का गठन किया गया है। इसमें दोनों पक्षों के गैर विवादित लोगों को शामिल किया गया है। यह कमेटी पूरे घटनाक्रम पर नजर रखेगी। गांव के अंदर व बाहर के शरारती तत्वों की पहचान कर इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को देगी। 
विरोध में उतरा बजरंग दल : सूचना पर बजरंग दल के जिला के कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंच गए। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सड़क जाम कर प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की।