गौनाहा 👉 अवैध पत्थर लदा ट्रेक्टर टेलर जप्त 
ट्रेक्टर टेलर सीज, चालक गिरफ्तार भेजा गया जेल 
प्रशासन के द्वारा बुनी जाल मे फसी तस्कर की गाड़ी 
दैनिक खोज खबर पश्चिम चम्पारण गौनाहा संवाददाता रामायण कुमार की रिपोर्ट :-
मामला गौनाहा थाना क्षेत्र की है । रात्रि गश्ती के दौरान एस आई राजेश यादव द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर मझरीया चौक से आज दिनांक 28/06/2017 बुधवार सुबह पांच बजे अवैध पत्थर लदे डिडू पाण्डेय (चकरसन) के वाहन को जप्त कर थाना पर लाए । 

गिरफ्तार चालक श्रीकांत महतो (भवानीपुर) ने बताया कि मै राजपुर स्थित सेलिंग की जमीन पर हो रही खाद्यान्न से गाड़ी भर के नरकटीया गंज के लिए जा रहा था उसी क्रम मे मझरीया चौक से गिरफ्तार कर लिया गया ।
सूत्रो के मुताबिक नरकटीया गंज भिखना ठोरी रोड से तस्करो द्वारा लगभग सैकड़ो गाडीया अवैध पत्थर तिरपाल से ढककर बालू की आड मे ले जायी जाती है । अवैध पत्थर खनन का कार्य वर्षो से चला आ रहा है ।
यहाँ बता दे कि पत्थर खनन का कार्य 10 जुलाई 2002 को ADM ललन दुबे द्वारा स्थायी रूप से बन्द कर दिया गया था । लेकिन बीच-बीच मे तस्करो द्वारा पत्थर तस्करी का खेल हमेशा खेला जाता रहा है । 
एस आई राजेश यादव द्वारा अवैध पत्थर खनन के विरूद्ध की जा रही कार्रवाई काबिलेतारीफ है । इस अभियान के दौरान अलग-अलग थाने मे अब तक तस्करी के चार गाडी पकडा जा चुका है।