परवेज़ अख्तर/सिवान :
जिले के एम एच नगर थाना के हसनपुरा स्थित सेंट्रल बैंक शाखा हसनपुरा में शुक्रवार को मोबाइल चोर को बैंक गार्ड ने रंगे हाथ दबोच कर पुलिस को सौंप दिया। गिरफ्तार चोर अपना नाम सागर पांडेय पिता गोविंद पांडेय थाना रसूलपुर घर पकवा इनार निवासी बताया। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि भीखपुर भगवानपुर निवासी मुंद्रिका साह सेंट्रल बैंक में रुपये निकासी करने आये थे। तभी उक्त चोर ने उनके जेब से एंड्रॉयड सेट मोबाइल चुरा लिया। तभी गार्ड व अन्य लोगों ने चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।इस मामले में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।




Recent Comments