मशरक में पप्पू यादव का हुआ स्वागत

✍️हरिकिशोर सिंह/मशरक(सारण)जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का गोपालगंज में ठीकदार रामाशंकर सिंह की निर्मम हत्या मे परिजनों से मिलने जाने के क्रम में मशरक मुन्नी मोड़ के पास जाप कार्यकर्ताओ ने गर्मजोशी के स थ नारे लगाते हुए पप्पु यादव को फूल माला पहनाकर भब्य स्वागत किया गया। सारण जिला युवा शक्ति के अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह उर्फ बब्लू सिंह एवं तरैया विधानसभा के अध्यक्ष अमन आनंद के नेतृत्व में भूषण सिंह, रूपेश राय, राहुल राय, किशन कुमार समेत दर्जनो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मंके पर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि बिहार में कोई सुरक्षित नहीं है।अपराधियों को सता का संरक्षण का आरोप लगाया।अफसरशाही चरम पर है । प्रशासन अपराधियों को बचाने में लगा हुआ है। बिहार में गरीब होना अभिशाप हो गया है। यहां गरीबों के अधिकार पर नीतीश सरकार के अफसर सांप की कुंडली जमा के बैठें हैं