
मोतिहारी (पू.च.) राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन को लेकर एनयूजेआई ने की बैठक
•आयोजन 20 फरवरी को, शिरकत होंगे देश-विदेश के कई हस्तियां व वरिष्ठ पत्रकार

•मौके पर दिवंगत पत्रकार पीएन तिवारी व उपेन्द्र श्रीवास्तव को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
[✍दैनिक खोज खबर मोतिहारी पुर्वी चंपारण डेस्क:] रविवार को स्थानीय गांधी संग्रहालय में देश के शीर्ष पत्रकार संगठन नेशनल यूनियन ऑफ जॉर्नलिस्ट्स (आई), बिहार के पूर्वी चंपारण इकाई की बैठक संगठन के अध्यक्ष रंजीत तिवारी के अध्यक्षता में की गई। इस दौरान 20 फरवरी को आयोजित राष्ट्रीय पत्रकार महा सम्मेलन के अपार सफलता के साथ स्मारिका प्रकाशन के विषय पर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम समापन के साथ ही जिले के दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र कुमार श्रीवास्तव तथा न कभी झुकने न कभी डरने वाले बिहार की माडिया के ‘आयरन मैन’ वरिष्ठ पत्रकार पारस नाथ तिवारी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। श्री तिवारी हिंदी दैनिक ‘अमृतवर्षा’ के संस्थापक संपादक थे . बदलते जमाने में तिवारी ने टेक्नोलॉजी के हिसाब से भले ही ‘अमृतवर्षा’ को अपग्रेड न किया हो, लेकिन जिंदगी के अंतिम क्षण तक अखबार का प्रकाशन उनका जुनून था।
मौके पर मुख्य अतिथि भूतपूर्व स्वस्थ्य मंत्री व गांधी संग्रहालय के सचिव बृजकिशोर सिंह , संगठन के अध्यक्ष रंजीत तिवारी , सुदिष्ट नारायण ठाकुर, देवेंद्र सिंह, रूपेश पांडेय, राजन सिंह, जियालाल प्रसाद, राकेश कुमार तिवारी, दीपक पांडेय, अश्विनी झा, मो सैफुल्लाह, मासूम खान, गुड्डू सिंह, शशांक कुमार के साथ अन्य पत्रकार उपस्थित थे।




Recent Comments