सारण :हथियार के बल एक युवक से सोने की चेन, घड़ी, मोबाइल सहित नगदी लूटे

दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण
अमनौर थाना क्षेत्र के एसएच 73 छपरा अभिमान गांव के पास अज्ञात अपराधियों द्वारा हथियार के बल एक युवक से सोने की चेन, अंगुठी तथा दस हजार नगद लूटी गई . इस संबंध में उक्त पीड़ित युवक द्वारा अमनौर थाने में एक लिखित शिकायत दिया है. उक्त घटना बुधवार की देर शाम की बतायी गयी है. घटना के संबंध में बताया गया है कि तरैया थाना क्षेत्र के टीकमपुर गांव निवासी अदित्य कुमार सिंह, अपने बाइक से पटना से अपने घर आ रहा था कि उक्त सड़क के पास पिछा कर एक बाइक पर तीन अज्ञात अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर मुझे रोक कर सोने की चेन, अंगुठी, कलाई घड़ी, चांदी का ब्रेसलेट तथा दस हजार नगदी लूट लिए. जिसको लेकर पीड़ित युवक ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ शिकायत दिया है. अमनौर पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.




Recent Comments