दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
भारत की जनवादी नौजवान सभा (DYFI)की पश्चिम चम्पारण जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर गौरी लंकेश मंच लौकरिया प्रखण्ड बैरिया में हुआ । राष्ट्रीय मुक्ति आन्दोलन में नौजवानों की भूमिका पर डी वाई एफ आई पूर्व बिहार राज्य उपाध्यक्ष प्रभुराज नारायण राव ने बतलाया की आजादी की लड़ाई में चार मुख्य धारायें काम कर रही थी । जिसमें एक सैनिक विद्रोह , दूसरा कांग्रेस , तीसरा हथियार से क्रान्ति और चौथा कम्यूनिस्टों की धारायें थी । जिसमें भगत सिंह , चन्द्र शेखर आजाद , देश के युवाओं के प्रतीक थे । वे रुस की क्रान्ति से प्रभावित थे । यहीं कारण था कि अपने दल हिन्दुस्तान प्रजातांत्रिक सेना में समाजवाद जोड़कर हिन्दुस्तान समाजवादी प्रजातांत्रिक सेना रखा गया । पांचवी धारा हिन्दू महा सभा , मुस्लिम लीग , आर एस एस जैसे धर्म पर आधारित संगठनों की थी । जो अन्दोलन की एकता में फूट डालकर अंगरेजों का ही मदत कर रहे थे । 
       डी वाई एफ आई की स्थापना तथा उसका कार्यकम विषय पर बिहार के पूर्व उपाध्यक्ष विजय नाथ तिवारी ने नौजवान सभा संगठन के आवश्यकता को विस्तार से रखा । 
       डी वाई एफ आई के बिहार राज्य सचिव शशि भूषण प्रसाद ने वर्तमान परिस्थित में नौजवानों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए देश के अन्दर नौजवानों को धोखा देने वाली , धर्म का सहारा लेकर सरकार चलाने वाले मोदी की सरकार को उखाड़ फेकने का आह्वान किया । 
     शिक्षण शिविर की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष म .महफूज़ राजा ने किया । जिला मंत्री म .हनीफ , हेमन्त साह , सुनील यादव , संजीव राव , प्रभु नाथ गुप्ता , नीरज वर्णवाल , शंकर राव के अथक प्रयास से शानदार तरीके से सफल हुआ । इस अवसर पर 400 को खाना खिलाया गया । 
     शिविर का शुरुआत जिला अध्यक्ष महफूज़ राजा द्वारा झन्डोतोलन तथा शहीद जगन्नाथ पूरी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया ।