मढ़ौरा (सारण)।भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी की पहल पर प्रखंड के औदालपट्टी पारस मार्केट में आयुष्मान गोल्डन कार्ड का वितरण किया गया। इस कार्ड से गरीबों को 5 लाख तक का इलाज मुफ्त में किया जाएगा। इसके साथ एक स्वास्थ्य शिविर भी  लगाया गया जिसमें मुफ्त इलाज एवं दवा का वितरण किया गया। इस कार्य के लिए उपस्थित लोगों ने सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी का आभार जताता। मौके पर उपस्थित जेपी सेनानी भाजपा नेता शंभू प्रसाद सिंह, श्याम नंदन विद्रोही,  बबलू मिश्रा, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष आर्यसुमंत, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा, सांसद प्रतिनिधि दीपक सिंह, सरपंच संजय सिंह, अंगद कुमार सिंह, रितेश कुमार सिंह, विकास कुमार सिंह,अंशु कुमार सिंह, राज विकास, राहुल कुमार, मोनू कुमार सहित ग्रामीण उपस्थित थे।