मोतिहारी (पू.च): नदी कान्ही में सोमवार की रात एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या,तीन गिरफ्तार

मोतिहारी (पू.च) जिले के कोटवा थानाक्षेत्र के भोपतपुर ओपी के भोपतपुर नदी कान्ही में सोमवार की रात एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा है। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
इस सिलसिले में असमय काल के शिकार हुए भतीजा नंदलाल सहनी ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही पांच लोगों को आरोपित किया है। बताया है कि सोमवार की शाम जयलाल सहनी उर्फ टाइगर सहनी (50) को गांव के ही बुनीलाल सहनी, श्रीपति देवी, रंकेश सहनी, उषा देवी, कविता देवी व अन्य ने मिलकर उन्हें बुरी तरह पीटा। वे बुरी तरह घायल हो गए थे। सुबह शौच के लिए निकला तो देखा कि मेरे चाचा टाईगर खून से लथपथ हुए मरे पड़े थे।
मोतिहारी (पू.च): नदी कान्ही में सोमवार की रात एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या,तीन गिरफ्तार




Recent Comments