दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट –

लौरिया प्रखंड के डुमरा गाँव में मंगलवार को गोनौली डुमरा पंचायत होली मिलन समारोह सह कवि सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें राष्ट्रीय कवि बादशाह प्रेमी, सरिता सुमन, चम्पारण के युवा कवि प्रफुल्ल तिवारी, बुड़बक रामनगरी, फिरोज खान व अन्य कवियों ने हास्य कविताएं प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का आयोजन कृष्णा शांति फाउंडेशन व पूर्व मुखिया तथा पैक्स अध्यक्ष संजय मल्ल, प्रोफेसर बाबू साहब तिवारी, युवा नेता आशुतोष मल्ल, डुमरा विद्यालय के प्रधानाध्यापक नंदलाल यादव व विरेन्द्र मिश्रा ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. तिवारी द्वारा किया गया।