रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्म दिन पर कार्यकर्ताओं के साथ दी बधाईयाँ

राणा परमार अखिलेश, छपरा (सारण)
पूर्व विधायक व प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय कुमार सिंह ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की राष्ट्रीय सेवा और सैन्य शक्ति संतुलन अतुलनीय है । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के धैर्य, कुटनयिक और रणकौशल से चीन अपनी औकात में आ गया है। बहरहाल, सोनपुर की जनता राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ है और आसन्न विधान सभा चुनाव में एनडीए की जीत को कोई शक्ति रोक नहीं सकती।
शुक्रवार को सीपीएस भामाशाह सभागार में आयोजित नगर व सदर मंडल भाजपा के शक्ति केन्द्र प्रणालियों व पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमें आपदा से लेकर चुनाव तक सतर्क व सन्नद्ध रहना होगा । देश हारा है तो देशद्रोहियों से ।
बाद में इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग पर निर्भर है कि कब चुनाव की घोषणा करेगा । क्या आप चुनाव लड़ रहे हैं? पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी यदि योग्य समझेगा तो चुनाव लड़ूगा मैं भाजपा का सेवक हूँ और जनसेवा ही मेरा धर्म है । पार्टी ने मुझे सम्मान दिया है । बहरहाल, पार्टी का सम्मान सोनपुर विधान सभा क्षेत्र में कायम है और रहेगा । जीत और हार तो गणितीय समीकरण है।
क्या जातिवाद फैक्टर इस चुनाव में रहेगा? इस प्रश्न के उत्तर में विनय ने कहा कि सोनपुर विधान सभा क्षेत्र में जातीय समीकरण को राष्ट्रवादी विचारधारा ने ध्वस्त कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की पराजय और भाजपा की विजय राष्ट्रवादी शक्ति यों की विजय रही है। 2015 मे आपकी ऐतिहासिक पराजय के कारण? राजग के घटक जदयू का महागठबंधन में जाना और जातिवादी राजनीति में मतों का ध्रुवीकरण मुख्य कारण रहा किंतु मैं नहीं मानता कि जातिवादी राजनीति से हार हुई है क्यों कि मेरी ही जाति के आधा दर्जन लोग खड़े थे और अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए । भाजपा से और कई दावेदार हैं? पूर्व विधायक विनय ने कहा भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है, परिवारवादी नहीं । लिहाजा, दावेदारी पेश हर कार्यकर्ता कर सकते हैं, पार्टी का निर्णय अंतिम होता है । कुछ निर्दलीय चुनावी दंगल में उतरे हैं और उतरते आए हैं । इस अवसर पर महामंत्री ठाकुर उमाशंकर सिंह, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि व पूर्व मुखिया राकेश कुमार सिंह, जिला मंत्री मोहन शंकर प्रसाद, नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष शिवकुमार गाईं,रौशन कुमार मिश्र ,अजित पासवान, आदि उपस्थित थे।