विद्यालय संचालक ने रंगदारी की मांग व नहीं देने पर फायरिंग करने का आरोप लगा किया केस, आरोपित को पुलिस भेजा जेल
परसा-रंगदारी नही देने पर विद्यालय का चहारदीवारी तोड़ कर फायरिंग करने का मामला प्रकाश में आया है।मामला भेल्दी थाना क्षेत्र के भेल्दी नहर के समीप संचालित रेडिएण्ट पब्लिक स्कूल का है।घटना को लेकर विद्यालय संचालक रंजीत शांडिल्य द्वारा भेल्दी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया।दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि गत 6 मार्च की रात्री में भेल्दी गाँव निवासी कामेश्वर प्रसाद सिंह का पुत्र मणिकांत सिंह द्वारा विद्यालय चलाने के लिए दस हजार रूपये की रंगदारी की मांग किया था।जिसका विरोध करने पर अंजाम भुगतने का धमकी दिया गया था।गत 6 मार्च की रात्री में मणिकांत सिंह के साथ अज्ञात तीन अपराधी मिलकर विद्यालय का चहारदीवारी तोड़ रहा था।जिसकी खबर विद्यालय का रात्री प्रहरी जय राम सिंह द्वारा मुझे सूचना दिया गया।जब मैं विद्यालय पंहुचा तो मणिकांत सिंह द्वारा फायरिंग कर दिया जिसमे मैं बाल बाल बच गया।पुलिस की सूचना देने के उपरांत मौके पर पहुँची पुलिस को देख सभी को फरार होने की आरोप लगाया गया है।प्राथमिकी में संचालक ने अपराधियों पर क़ानूनी करवाई करने अपील किया है।इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।और प्राथमिकी के आधार पर नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।




Recent Comments