
वाराणसी,14 मई, 2023: रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में 11 मई, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, गोरखपुर को गाड़ी संख्या-12203 में 16 वर्ष की एक लड़की मिली। पूछताछ के उपरान्त लड़की को चाइल्ड लाइन, गोरखपुर को सुपुर्द किया गया।
11 मई, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, बनारस द्वारा गाड़ी संख्या-12582 से यात्री का छूटा एक बाल्टी बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर बाल्टी को उसे सुपुर्द किया गया। मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, छपरा द्वारा गाड़ी संख्या-12524 एवं 15708 से यात्री का छूटा एक-एक बैग बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर बैग को उन्हें सुपुर्द किया गया।10 मई, 2023 को गाड़ी संख्या-15707 के रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी द्वारा यात्री का छूटा एक बैग बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया गया।
10 मई, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, आजमगढ़ एवं अपराध आसूचना शाखा, वाराणसी स्टाफ द्वारा संयुक्त रूप से नानारी बाजार, आजमगढ़ स्थित वेलकम ट्रेवेल्स दुकान के संचालक को व्यक्तिगत यूजर आई.डी. का प्रयोग कर ₹ 50169/- कीमत के 21 अदद ई-टिकट के अवैध कारोबार में संलिप्त पाकर गिरफ्तार कर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, आजमगढ़ पर रेल अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया।
10 मई, 2023 को सतर्कता संगठन, गोरखपुर एवं रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, देवरिया सदर स्टाफ द्वारा संयुक्त रूप से देवरिया सदर स्टेशन आरक्षण केन्द से दो व्यक्तियों को ₹ 8470/- कीमत के 03 अदद रेलवे आरक्षित टिकटों के अवैध कारोबार में संलिप्त पाकर गिरफ्तार कर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, देवरिया सदर पर रेल अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया।
09 मई, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, कप्तानगंज द्वारा गाड़ी संख्या-05165 के कप्तानगंज स्टेशन आगमन पर गाड़ी से यात्री का छूटा बैग बरामद कर कप्तानगंज पोस्ट पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया गया।
09 मई, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल प्रयागराज रामबाग को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर रेलवे आरक्षण केन्द्र, झूंसी से एक व्यक्ति को आरक्षित टिकटों के अवैध कारोबार में संलिप्त पाकर एक आरक्षित टिकट एवं दो भरा हुआ यात्रा मांग पत्र के साथ गिरफ्तार किया गया।
*अशोक कुमार*
जनसम्पर्क अधिकारी, वाराणसी




Recent Comments