नगरा।थाना क्षेत्र के बी.बी. राम हाई स्कूल के समीप स्थित एक आलू-प्याज की दुकान में शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी का प्रयास किया.चोर करकटनुमा दुकान में घुस गए और गल्ला तोड़कर नकदी की तलाश की, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली.दुकान में रखा सामान सुरक्षित बताया जा रहा है.पीड़ित दुकानदार गुड्डू सिंह ने बताया कि सुबह दुकान खोलने पर गल्ला टूटा हुआ मिला, जिसके बाद घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई.घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में भी चिंता का माहौल है.स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में रात्रि गश्ती और बढ़ाने की आवश्यकता है,ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.समाचार प्रेषण तक इस मामले में दुकानदार की ओर से नगरा थाना में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया था.पुलिस मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है.