परवेज अख्तर/सिवान;
सिसवन. सिसवन थाना क्षेत्र के भागर में मामूली जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. जिसमें एक युवती बुरी तरह जख्मी हो गयी. जिसका इलाज सिसवन के रेफरल अस्पताल में कराया गया. घायल में भागर गांव निवासी रामेश्वर साह की पुत्री आकांक्षा कुमारी शामिल है. वहीं दूसरी तरफ सिसवन थाना क्षेत्र के गंगपुर सिसवन में जमीनी विवाद में हुई मारपीट मामले में एक महिला सहित दो लोग जख्मी हो गए. हालांकि आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर झगड़े को शांत कराया. सिसवन के रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. वहीं प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को सीवान सदर अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया गया. घायलों में राजेंद्र महतो के पुत्र विनोद महतो एवं राजेंद्र महतो की पत्नी लगनी देवी शामिल है.




Recent Comments