दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान हुए कुख्यात बब्लु दूबे हत्या काण्ड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने दिल्ली के आरके पुरम से गिरफ्तार कर लिया है. उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.एसपी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिसमें बलथर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान, तकनीकी सेल के सिपाही मुन्ना एवं सुनिल शामिल थे. उक्त टीम के साथ तत्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस अपराधी को धर दबोचा.पुछताछ में इसने हत्या में अपनी संलिप्तता जाहिर की है.बताते चलें कि अभियुक्त विकास कुमार सिंह मोतिहारी के साथ-साथ कई जिलों के विभिन्न अपराधिक कांडों में वांछित है. एसपी ने टीम में शामिल पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने की बात कही है.