
मृत बच्चों के परिजनों को मिले चार चार लाख के चेक
इसुआपुर (सारण) । पिछले महीने 12 जुलाई को बारिश के पानी में डूबकर मरे तीन बच्चों के परिजनों को बुधवार की देर शाम आपदा सहायता राशि के तहत चार चार लाख रुपए के चेक मिले । जदयू के वरीय नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह के अथक प्रयास तथा उनकी उपस्थिति में ऊसुरी गांव के मृतक विशाल कुमार के पिता विजय सिंह व उसी गांव के प्रियांशु कुमार के पिता कांग्रेस सिंह तथा इसुआपुर गांव के मृतक सागर महतो के पिता राजेश महतो को सीओ अजय कुमार ठाकुर ने चेक दिया । वहीं जदयू नेता श्री प्रताप ने कहा कि पानी में डूबकर मरे अचितपुर गांव के मृतक प्रकाश कुमार , शामपुर शिवदीयरी के साहिल कुमार , केरवां के विवेक कुमार , जैथर के गौतम सिंह तथा सड़क दुर्घटना में मरे गलीमापुर गांव के विक्की कुमार सिंह तथा रोहित कुमार सिंह के परिजनों को भी एक सप्ताह में आपदा राशि उपलब्ध हो जाएगी । इस मौके पर सी आई सुनील कुमार आर्य , लंकेश बाबा , शैलेश सिंह , गुड्डू सिंह , जयप्रकाश सिंह कुशवाहा व अन्य थे ।




Recent Comments