इसुआपुर(सारण)।प्रखंड की 13 पंचायतों में एकमात्र रामपुर अटौली पंचायत के मुखिया धनंजय पांडेय पर मतदाताओं ने दुबारे भरोसा जताया है। जिन्हें मुखिया का सेहरा पहनाया है।बाकी 12 पंचायतों में मुखिया के नए चेहरे को ताज पहनाया गया हैै। हालांकि आतानगर पंचायत की निवर्तमान मुखिया प्रोफेसर डॉ अनीता देवी ने नामांकन दाखिल नहीं किया था। उन्होंने अपनी जेठानी पूनम देवी को चुनाव मैदान में उतारा था। जिन्हें आतानगर पंचायत की जनता ने मुखिया का ताज पहनााा दिया।हालांकि लोगों का कहना है कि पंचायत की मुखिया का केवल चेहरा बदला है। लेकिन मुखिया प्रतिनिधि तो उनके ससुर पूर्व प्रमुख हरेंद्र सिंह ही हैं। वहीं प्रखंड की 19 पंचायत समिति सदस्यों में 6 सदस्यों पर ही लोगों ने दोबारा भरोसा जताया है। जिसमें निवर्तमान प्रखंड प्रमुख मितेंद्र प्रसाद यादव रामचौरा पंचायत से दुबारे पंचायत समिति सदस्य पद से चुनाव जीत गए हैंं। वहीं निपनिया पंचायत से नंदकिशोर राय तथा प्रभावती देवी, इसुआपुर पंचायत से मुकेश चौरसियाा, लूंू लौंवा पंचायत से रजांती देवी, छपिया पंचायत से मनू राम दुबारे जीत दर्ज की है। जबकि बाकी 13 पदों पर नए चेहरों ने बाजी मारी है। सरपंच पद से पांच पुराने चेहरों पर लोगों ने दोबारा भरोसा जताया है। जिसमें आतानगर पंचायत से कांति सिन्हा, केरवा से चंद्रदेव राय, अगौथर सुंदर से हरेराम तिवारी, रामचौरा से गुड़िया देवी तथा निपनिया से कुंती देवी को दुबारा सरपंच का ताज मिला है। बाकी 8 नए चेहरों पर लोगों ने भरोसा जताया है।
पूर्व विधायक की बहू तथा बहन को मिला ताज
इसुआपुर
तरैया के पूर्व आरजेडी विधायक मुद्रिका प्रसाद राय की बहू प्रतिमा यादव चकहन पंचायत से मुखिया का चुनाव जीत गई हैं। वहीं उनकी बहन तथा निवर्तमान प्रखंड प्रमुख मितेंद्र प्रसाद यादव की भाभी बसंती देवी रामचौरा पंचायत से पंचायत समिति सदस्य का चुनाव जीत गई हैं। इस पंचायत के दोनों पदों पर देवर-भाभी ने चुनाव जीत दर्ज की है।




Recent Comments