रिविलगंज, 13 फरवरी। सारण के सांसद सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी के अनुशंसा पर मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से सुखदेव दास, पिता – स्वर्गीय हरेन्द्र दास ,ग्राम,- इनई ,थाना- रिविलगंज है,जिनको स्पाईन सर्जरी के लिये 1लाख 20 हजार की राशि स्वीकृत कराये है,जिनका इलाज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पटना में चल रहा है। हरेन्द्र दास जी काफी दिन से बीमार है ।सांसद श्री राजीव प्रताप रूडी जी के निर्देश पर एक शिस्यमंडल बिहार भाजपा के क्रीड़ा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिसमे रिविलगंज मंडल के उपाध्यक्ष सुशांत कुमार, संजय तिवारी वारसी, मंडल कोषाध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह,मंडल महामंत्री बिनोद कुमार,संजय राम सहित कार्यकर्ता पीड़ित सुखदेव दास के घर इनई जाकर स्वीकृति पत्र पीड़ित के हाथों में दिया गया। स्वीकृति पत्र मिलने के बाद परिवार के सदस्यों ने कहा कि हम आस ही छोड़ चुके थे क्योंकि हम गरीब इतना बड़ा रकम कहा से लाते ताकि इलाज हो सकता ,सभी परिवार के सदस्य एवं आस पास के लोग ने इस नेक कार्य के लिये सारण के सांसद श्री राजीव प्रताप रूडी जी के प्रति आभार प्रकट किया।