
वाराणसी,09 मई,2020;पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए यथा सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के कर्मचारी पूरी कुशलता से विभिन्न प्रकार की सामग्री का उत्पादन कर रहे हैं तथा प्रतिदिन हर मंडल के बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारी को मंडल स्तर पर “कोरोना वारियर आफ द डे” (Corona Warrior of the day) घोषित एवं प्रचारित कर उसका उत्साह वर्धन किया जा रहा है जिससे अन्य कर्मचारी भी कार्य करने हेतु प्रेरित होते रहें ।
इसी क्रम में वाराणसी मण्डल के छपरा कोचिंग डिपो में सीनियर सेक्शन इंजीनियर(कैरेज एण्ड वैगन) पद पर कार्यरत महेंद्र कुमार को कोरोनॉ वारियर ऑफ द डे चुना गया है। श् महेंद्र कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर/ कैरेज एंड वैगन / कोचिंग डिपो / छपरा के मेहनती और सक्रिय-सक्रिय पर्यवेक्षक हैं। जब कर्मचारियों को मास्क की आपूर्ति रेलवे प्रशासन के लिए बहुत बड़ी चुनौती थी, तो उन्होंने कच्चे माल की आपूर्ति में विभिन्न बाधाओं के बावजूद कोचिंग डिपो स्तर पर मास्क निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके प्रयासों के बिना छपरा में फेस मास्क के निर्माण और आपूर्ति संभव नहीं हो पाती । उनके अथक प्रयास से वर्तमान में कुल 2000 नग फेस मास्क बनाकर विभिन्न विभागों को ईमानदारी से वितरित किया गया । इसके अलावा, उन्होंने ICF कोचों के रूपांतरण कार्य को लक्ष्य तिथि से पहले COVID आइसोलेशन डिब्बों में पूरा करने में एक अतुलनीय भूमिका निभाई है। इसलिए, श्री महेंद्र कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर/ कैरेज एंड वैगन / छपरा के उत्कृष्ट कार्यो एवं सराहनीय सेवाओं के लिए इन्हें कोरोनॉ वारियर ऑफ द डे घोषित किया गया है ।
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा लाॅकडाउन अवधि में इस तरह के सराहनीय कार्य करने वाले रेलकर्मियों पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाता रहेगा।
पूर्वोत्तर रेलवे को अपने इन कर्मचारियों पर गर्व है।
इनपुट- अशोक कुमार
जनसंपर्क अधिकारी,वाराणसी




Recent Comments