संजय विजित्वर (हाजीपुर)-मुख्यमंत्री की यात्रा का स्वागत और सबाल। स्वराज नागरिक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हाजीपुर लोकसभा से चुनाव लड़ चुके इंजीनियर राजकुमार पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जल जीवन हरियाली यात्रा का स्वागत करते हुए उनके सामने एक सवाल खड़ा किया है। अपने विज्ञप्ति के माध्यम से राजकुमार पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा जल जीवन हरियाली यात्रा की शुरुआत हो चुकी है ।मैं उनके इस यात्रा का स्वागत करता हूं ,किन्तु मेरा मानना है कि मुख्यमंत्री महोदय के लिए एक बेहतर यात्रा होता कि बिहार के सभी जिले में बिहार बेरोजगार यात्रा निकालते ।ताकि उस यात्रा से सरकार को यह मालूम हो पाता कि किस जिला में और पूरे बिहार में बेरोजगारों की संख्या कितनी है ? साथ ही सरकार को बेरोजगारी से निपटने के लिए बेहतर सुझाव और अलग-अलग विचार मिल पाता कि बेरोजगार युवाओं के लिए सरकार को क्या करना है , वह इस यात्रा के माध्यम से पता चल जाता। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री जी को और भी क्षेत्र में यात्रा निकालनी चाहिए जैसे गुणवत्ता वाली शिक्षा के लिए बिहार शिक्षा यात्रा, बिहार चिकित्सा यात्रा और बिहार किसान यात्रा इत्यादि। उन्होंने उत्तर बिहार के २१ जिले के विकास के लिए हाजीपुर को भी मेट्रो रेल से जोड़ने की मांग की।