वैशाली:बिदुपुर में भीषण आग की चपेट में आने से 5 घर जलर हुई खाक
 #शार्ट शर्किट से आग लगने का अनुमान
#पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश 

#प्रेम कुमार 
बिदुपुर (हाजीपुर)
बिदुपुर थाना क्षेत्र के चेचर ग्राम में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब गांव के एक महिला रात के अंधेरे में घर से निकल कर जोर जोर से बचाओ बचाओ कहकर चिल्लाने लगी । इतना ही नही महिला के साथ उनके दो बच्चे भी शोर मचाने लगे शोर शराबा सुन कर आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हुए तो लोगो के होश उड़ गए महिला के घर से आग की लपटें तेजी से फैल रही थी और जब तक लोग कुछ समझ पाते तबतक देखते ही देखते भीषण अगलगी ने परोस के तीन घरो को भी अपनी चपेट में ले लिया हालांकि स्थानीय ग्रामीणों की सूझ बूझ और दमकल से किसी तरह आग पर काबू पाया गया घटना में कुल मिलाकर चार घरो में  सात लाख पचास हजार नकदी समेत लगभग 17 लाख 50 हजार रुपये के कपड़ा, बर्तन, जेवरात, अनाज, फर्नीचर, एवम जरूरी जमीन के कागजात और शैक्षणिक प्रमाण पत्र के अलावे बीमा के कागजात भी जलने की सूचना है आग कैसे लगी इस बात का पता अब तक नही लग पाया है लेकिन पीड़ित परिवारों ने बिजली की शार्ट शर्किट से आग लगने का अनुमान लगाया है 
किनके घर मे पहले लगी आग,,,,,,,,,,,
बताया जाता है कि रविवार की देर रात्रि  नीलम देवी पति स्व0 केदार प्रसाद सिंह अपने बच्चो के साथ घर मे सो रही थी कि अचानक लगभग दो बजे रात्रि में उनके शरीर पर आग की लपटें गिरी उनकी नींद खुली तो देखा कि जिस पलंग पर सोयी है चारो तरफ से आग लगी है इतना ही नही छत और दीवारों में भी भयंकर आग की लपटें तेजी से उठ रही है अपने बच्चो को उठा कर किसी तरह घर से बाहर निकली और गलियारे में जाकर जोर जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया इसपर आस पड़ोस के लोग जुटे और किसी तरह आग पर काबू पाने की कोशिश की 
किन किन लोगों का घर जला,,,,,,,,,,,,,
चेचर ग्राम के उमेश प्रसाद सिंह पिता बिश्वनाथ सिंह, राजेश कुमार पिता स्व0 सूर्य सिंह, नीलम देवी पति स्व0 केदार प्रसाद सिंह, एवम सचिन सिंह पिता स्व0 सूर्य सिंह के घर का कुछ भी नही बचा पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को बिबश है
कितने का नुकसान,,,,,,,,,,,,,,,
थाने में दिए आवेदन के अनुसार उमेश प्रसाद सिंह का नकद एक लाख 25 हजार , राजेश कुमार का एक लाख 50 हजार , नीलम देवी का चार लाख नकद और सचिन कुमार का 75 हजार नकदी के अलावे  इन लोगो का लगभग सतरह लाख 50 हजार रुपये मूल्य के कपड़ा, जेवरात, बर्तन, अनाज , फर्नीचर, के अलावे जरूरी कागजात जलकर नष्ट हो गए
कैसे आग पर काबू पाया गया,,,,,,,,,,,,,,,
आग का पता जैसे ही लोगो को लगी पहले तो थानाप्रभारी को दमकल भेजने की सूचना दी और स्थानीय कई युवक आस पड़ोस के घर मे लगे मोटर से आग पर काबू पाना चाहा लेकिन आग की तेज लपटे के सामने बिफल रहा सूचना पर छोटा दमकल आया जिसका पानी खत्म हो गया फिर जिले से एक बड़ा दमकल आने पर आग पर काबू पाया गया हालांकि बाद में पानी भरकर छोटा दमकल भी आया तबतक आग पर काबू पा लिया गया था