एडवोकेट चन्द्रशेखर शर्मा ब्राह्मण महासभा बूंदी जिलाध्यक्ष बने
अंचल राठौर 
बून्दी 22 जून। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा प्रदेश अध्यक्ष सीमा शर्मा ने बून्दी एडवोकेट चन्द्रशेखर शर्मा को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
 एडवोकेट चन्द्रशेखर शर्मा बून्दी स्नातकोत्तर महाविधालय में 3 बार छात्रसंघ उपाध्यक्ष, बून्दी अभिभाषक परिषद(बार) में उपाध्यक्ष, सचिव, अध्यक्ष रह चुके। सामाजिक संग़ठन में रोटरी क्लब जेसे संगठन से जुड सामाजिक कार्य करने वाले एडवोकेट चन्द्रशेखर शर्मा को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा प्रदेश अध्यक्ष सीमा शर्मा ने चन्द्रशेखर शर्मा को बून्दी जिलाध्यक्ष मनोनीत कर समाज के सभी को एकसूत्र में जोड़कर शीघ्र ही कार्यकारणी बनाने के निर्देश दिए। ब्राह्मण समाज में चन्द्रशेखर शर्मा के जिलाध्यक्ष बनने की सभी ने हर्ष जताया है और बधाई का ताँता लगा।