दो विचारधाराओं की लड़ाई है यह लोकसभा चुनाव -मुकेश सहनी
पानापुर (सारण)महागठबंधन उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार के दौरान श्री सहनी ने कहा कि यह लड़ाई दो विचारधाराओं के बीच की है।एक तरफ झूठ की राजनीति कर धर्म के नाम पर बाॅटने वाले लोग हैं तो दुसरी तरफ सबको साथ लेकर तथा सभी धर्म और सम्प्रदाय के लोंगो को सम्मान देने वाले हैं ।उन्होंने कहा गरीबों, पिछड़ों, दलितों तथा बुद्धिजीवी को सही विकास के लिए राजद उम्मीदवार रंधीर सिंह को लालटेन छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनावें ।