दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा। मढ़ौरा पुलिस ने एक गुप्त सूचना पर दो अपराधियों को अवैध आग्नेयास्त्र, कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। मामले को लेकर ग्रामीण एसपी शिखर चौधरी ने मिली सूचना पर टीम का गठन कर छापेमारी करवाई थी। मामले को लेकर ग्रामीण एसपी शिखर चौधरी ने मढ़ौरा में डीएसपी कार्यालय में एक प्रेस वार्ता कर घटना की जानकारी दी। ग्रामीण एसपी ने बताया कि उन्हे एक सूचना मकेर थाना अध्यक्ष से दी गई थी। यह बताया गया था कि कुछ अपराधी मकेर के पश्चिमी ठहरा में हरवे हथियार के साथ एकत्रित होकर कोई अपराध करने की योजना बना रहे हैं। सूचना उनके द्वारा मढ़ौरा डीएसपी-1 के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन करते हुए एसओजी-7 के एसटीएफ के साथ तत्काल छापामारी करने का निर्देश दिया गया। छापामारी दल ने पश्चिम ठहरा गांव के अजय सिंह के पुत्र नवीन सिंह के फुस का प्लानी में छापामारी की। छापामारी में दो बदमाशो को अवैध आग्नेयास्त्र, कारतूस, चाकू, मोबाईल, मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। इस दौरान तीन अन्य अंधेरा और मकी के खेत का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गये। पकड़ाये बदमाशो से गहराई से पूछताछ करने पर इनलोगो के द्वारा कई अपराध में संलिप्त रहने की बात को स्वीकार किया है, जिससे कई कांडो का सफल उद्भेदन हुआ है। इनके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर लूट का मोबाईल, चोरी की मोटरसाईकिल को बरामद किया गया है। इस क्रम में अन्य की भी गिरफ्तारी हुई है।मामले में मकेर थाना कांड सं0-48/25 दिनांक-08.03.25 धारा-310(4)/310 (5) बी0एन0एस0 एवं 25(1-बी) ए/26/35 शस्त्र अधिनियम के तहत कांड दर्ज की गयी है।

उदभेदित कांडो की विवरणी:
- मकेर थाना कांड सं0-37/25 दिनांक-23.02.25 धारा-304 (2) बी0एन0एस0 में सी०एस०पी० संचालक से छीना गया सैमसंग कम्पनी का मोबाईल एवं नगद एक हजार रूपया बरामद किया गया है।
- मकेर थाना कांड सं.-47/25 दिनांक- 04.03.25 धारा-303 (2) बीएनएस में चोरी गयी अपाची बाइक ।
- परसा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अंजनी मठिया से चोरी की गयी ब्लू रंग की अपाची बाइ ।
- परसा थाना कांड सं.-57/25 दिनांक 07.03.25 धारा-126 (1)/115(2)/109/ 303(2) /351(2) /3(5) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट । जिसमें दुकानदार से पेट्रोल लेकर पैसा नहीं देने के विवाद में बदमाशो की फायरिंग में एक बदमाश को ही गोली लगी थी। उक्त घटना में सभी ने अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है।
जप्त सामानों का विवरणी:
- देशी कट्टा-01, जिन्दा कारतुस- 01, चाकु – 02, मोबाईल- 02, बाइक – 02, नगद कुल राशि-1900/ रूपये ।
गिरफ्तार अपराधी का नाम:
- विकास कुमार, पिता महेश मिश्रा ग्राम- फुलवरिया मकेर ।
- कंचन कुमार, पिता सुभाष राय ग्राम- डीही अमनौर, मकेर ।
- प्रितम कुमार, पिता मनोज साह, ग्राम- मोहम्मदपुर, गरखा ।
छापामारी दल में डीएसपी मढ़ौरा नरेश पासवान, पुअनि प्रमोद कुमार, थानाध्यक्ष, मकेर,परि पुअनि विक्रम कुमार, मकेर, पुअनि रामनिवास कुमार, मकेर, पुअनि अखिलेश कुमार, मकेर, पुअनि0म मुकेश कुमार, एसटीएफ एसओजी-7 एवं सिपाही उदय कुमार ठाकुर, अंगरक्षक, डीएसपी मढौरा-1, चालक विकास कुमार,चालक बीएचजी सिपाही निशांत कुमार, सैप, बीएसएपी बल के जवान शामिल थे।




Recent Comments