जंगली सुअर ने आधा दर्जन लोगो को काट कर किया घायल
#धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण) :
वर्षात के कारण दियरा क्षेत्र से भटककर एक जंगली सुअर प्रखंड के माधोपुर,हरदासचक,हरखपुरा और आंधरबाड़ी गाँव मे पहुँच गया।जिसके शिकार बच्चे से लेकर नौजवान तक हो गये।सुअर जिस रास्ते से गुजर रहा था उस रास्ते में मिलने वाले मनुष्य पर हमला कर देता था और काट कर घायल कर देता था।जिससे इन गाँवो के लोगो में दहसत फैली हुई है।शनिवार की सुबह हरखपुरा निवासी जितेंद्र राम की पाँच वर्षीय पुत्री सलोनी कुमारी एवं राजू कुमार तथा आंधरबाड़ी गाँव के धर्मेन्द्र राम को जंगली सुअर ने काटकर घायल कर दिया।जिनका उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में चल रहा है।वही आंधरबाड़ी निवासी दिनेश्वर पासवान,हरदासचक गाँव के चुमुक माँझी के 12 वर्षीय पुत्र सरोज माँझी सहित आधा दर्जन लोगों का उपचार निजी चिकित्सक द्वारा किया गया।जंगली सुअर के इस आतंक से गाँव मे भय व्याप्त है।




Recent Comments