नशेड़ी पति ने पत्नी की धारदार हथियार से काटकर किया हत्या, गिरफ्तार

मढ़ौरा/सारण : स्थानीय थान क्षेत्र के बहुआरा पट्टी गांव में पति ने अपनी पत्नी की धारधार हथियार से काट मौत की घाट उतार दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा हैं कि गांव के सरल राम का पुत्र सुरेश राम ने अपनी ही पत्नी 28 वर्षीय बबिता देवी को बेरहमी से धारदार हथियार गरसा से काटकर उसकी हत्या कर दी। पति ने घटना की अंजाम देने के बाद नशे की हालत में गड़ासा लेकर गाली गलौज करते घर से बाहर निकला जिसमे खून के धब्बे लगे थे। ये उसके पट्टीदार के लोग उसके घर की तरफ खून देखकर उसके घर पहुँचे तो वहाँ का दृश्य देखकर लोग हतप्रभ हो गये। जहां उसकी पत्नी कें हत्या कें बाद पलंग पर खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। जिसके बाद यह बात पूरे गाव में जानकर सनसनी फैल गयीं ।जिसकी सूचना स्थानीय लोगो ने मढ़ौरा पुलिस को दी। इसके बाद ग्रामीणों ने मौका पाकर सनकी शराबी पति को धर दबोचा । मुहल्ले के बाँसवारी में उसे बांध दिया। मौके पर पहुँची पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में ले लिया । वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिय भेज दिया।

तीन बच्चों की माँ मृतका बबीता की 6 वर्ष पहले हुई थी शादी

मृतका के छः वर्ष पूर्व शादी हुयी थी. जहां सुरेश हमे नशे की हालत में रहता था। जिसको लेकर पति पत्नी हमेशा झगड़ते रहते थे।वहीं दोनों से तीन संताने हैं, जिसमें एक अभी दुधमुहा तीन महीनें का बच्चा हैं।

मृतका के पिता ने दामाद समेत पांच लोगों को क़िया आरोपित

बेटी की हत्या की सुचना पाकर मृतिका के पिता पोझी निवासी शंकर राम ने मढ़ौरा थाने में आवेदन देकर अपने दामाद सुरेश राम सहित पांच को नामजद आरोपी बनाया है। उन्होंने अपने आवेदन में बताया कि शादी के बाद से ही उनकी पुत्री बबिता को उसके ससुराल वाले मोटरसाइकिल व नगद एक लाख रुपये के लिये प्रताड़ित कर रहे थे। जिसकी सूचना उन्हें उनकी बेटी से मिलती थी । उनकी मांग समय पर पूरा नही करने की वजह से उसके पति सुरेश राम , सास उगम देवी, ससुर सरल राम, सहित अन्य दो देवर एव भैसुर को आरोपित किया है। इस मामले में थानाध्यक्ष रामबलेश्वर राय ने बताया कि मृतिका के पति गिरफ्तार कर लिया गया हैं। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।