मांझी(सारण)। प्रखंड के मटियार पंचायत के जईछपरा गांव में समाजसेवी अजीत पाण्डेय की द्वितीय पुण्यतिथि पर निःशुल्क चिकित्सीय जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 500 लोगो मुफ्त स्वस्थ्य जांच की गई।एवं दवा का वितरण किया गया।
मालूम हो कि स्वर्गीय अजीत पाण्डेय बहुमखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने अपना जीवन समाज सेवा में समर्पित कर दिया था। इस अवसर पर डॉ प्रदीप कुमार, डॉ गुंजन, पिंकी सिंह, सहायक अमित कुमार, शाहनवाज, राकेश कुमार, राहुल कुमार ने स्वच्छ्ता से रोगमुक्ति के बारे में ग्रामीणों को समझाया। स्व0 पाण्डेय के परिजन विश्वजीत,सत्यजीत के अलावे पंडित संजीत ओझा, अंजय लाल, मंटु सिंह, कल्पनाथ पाण्डेय, सुनील पाण्डेय, विनय पाण्डेय सहित सैकड़ों लोगों ने उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।