गड़खा। गड़खा पुलिस ने आवढा गांव में नदी किनारे शराब पी रहे चार शराबियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में कारोबारी भागने में सफल रहा।थानाध्यक्ष अमृतेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराबी मोतीराजपुर के प्रभुनाथ राम साधपुर के जयप्रकाश राय सहवाजपुर के शोभी राय और मजलिसपुर के राजकुमार दास शामिल हैं। सभी को जेल भेज दिया गया।