बेतिया – गौनाहा:– *डबल सेट ओवर लोड गन्ने लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटा :- चालक बाल बाल बचा*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* स्थानीय थाना के दोन कैनाल नहर के मटियानी चौक के पास मंगलवार को हरदी की तरफ से पुल पार करने के क्रम में डबल सेट ट्रॉली लदी गन्ना सहीत लोड ट्रैक्टर पलट गया । प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलोग समझे कि चालक मर गया परन्तु जब चालक बाहर आया तो लोगों को अचरज हुआ कि आखिर कैसे बचा । बता दें कि गौनाहा प्रखंड क्षेत्र के नरकटिया गंज व हरिनगर चीनी मील के गन्ना क्रय केन्द्र से गन्ना लेकर प्रतिदिन ओवर लोड गन्ना लादकर नरकटिया गंज व हरिनगर चीनी मील जाता हैं। सरकार के आदेश के बावजूद भी सरकारी आदेश का उल्लंघन करते हुऐ किसान व चीनी मिल नरकटियागंज व हरिनगर के द्वारा लगातार डबल टेलर पर गन्ना लोड कर मिल में ले जाया जा रहा हैं ।
जिसके कारण हर रोज कही न कही गन्ने लदी टेलर ट्रॉली पलटने की घटना आये दिन सुनने को व पढ़ने को मिल रहा हैं । लेकिन स्थानीय प्रशासन चुप्पी साधे बैठी है । 
आज सुबह लगभग ग्यारह बजे दिन मे मटियानी चौक के पास पुलिया पार करने के क्रम में गाड़ी अनियंत्रित हो कर पलट गई । पलटी गाड़ी का दृश्य इतना भयावह था कि चालक की बचने की उम्मीद किसी को नही थी । हालांकि चालक सकुशल जब बाहर निकला तो लोगो ने कहा कि इसको बचाने वाला भागवान ही हैं । बता दें कि प्रखण्ड के नरकटिया गंज चीनी मील के गन्ना क्रय केन्द्र जमुनियाँ, कटवा टोला सहोदरा, गौनाहा, बेलवा, मंडीहा, सीट्ठी, बेलसंडी, शेरपुर आदि वही हरिनगर चीनी मील के पकड़ी,भुस्की आदि जगहो से गन्ना खरीद कर डबल सेट ट्रैक्टर ट्रॉली से धुलाई किया जाता है ।