सारण : राष्ट्रीय युवा दिवस व स्वामी विवेकानंद की जयंती एक कार्यक्रम आयोजित कर मनाई गई (अमनौर /सारण)

राष्ट्रीय युवा दिवस व स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर स्थानीय एचआर काॅलेज परिसर में अखिल भारतीय विधार्थी परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम के तहत स्वामी जी की जयंती मनायी गयी. जिसमें विधार्थी परिषद प्रदेश कार्य समिति सदस्य अंकित कुमार सिंह व काॅलेज के प्राचार्य डा0 एसके गुप्ता सहित विधार्थी परिषद के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की तैल चित्र पर मल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित किया.
प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अंकित कुमार सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्श ,सिद्धान्तों व विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है. इनके सुविचार आज भी पूरे विश्व में प्रशांगिक है. उनके विचारों व सिद्धान्तों पर चलकर भारत एक बार फिर विश्व गुरू बन सकता है. वहीं प्राचार्य एस के गुप्ता ने कहा कि देश वैसे विद्वत व विलक्षण प्रतिभा के धनी हैं. स्वामी विवेकानंद के ब्यक्ति व आदर्शों पर चलने का अह्वान किया.
इस दौरान अमनौर ईकाई के अध्यक्ष रमण कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष प्रो. कपिलदेव नारायण सिंह , विश्व रंजन सिंह ,अपु कुमार सिंह , मृत्युंजय कुमार , राणा प्रताप , प्रधान सहायक बृजकिशोर सिंह , चन्देश्वर सिंह, सुशील कुमार , राजा गुप्ता व सुरेन्द्र सिंह आदि शामिल थे.




Recent Comments