मानव श्रृंखला को लेकर पूर्वाभ्यास
कुचायकोट(गोपालगंज):-
कुचायकोट प्रखंड के उत्क्रमित मध्य,विद्यालय बलिवन रायमल में मानव श्रृंखला को सफल बनाने को लेकर छात्र छात्राओं को हेडमास्टर सिकंदर यादव के द्वारा पूर्वाभ्यास कराया गया तथा जल जीवन हरियाली एवं नशा मुक्त बाल विवाह दहेज प्रथा के बारे मे विस्तृत रूप से समझाया गया। मौके पर शिक्षक मनोज कुमार अलाउद्दीन मियां बच्चा शर्मा लल्लन प्रसाद सहित छात्र छात्राएं शामिल थे
: हथुआ की स्थिति हुई सामान्य
*आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सारी रात हुई छापेमारी
हथुआ(गोपालगंज):-तीन दिनों पूर्व हथुआ बाजार में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प व पथरबाजी की घटना के बाद आज तीसरे दिन हथुआ की स्थीती पूर्णरूप से सामान्य हो गयी है।आज सभी दुकाने खुली व आसपास के गांव के लोग भी अपने कार्यों के निपटारे के लिए हथुआ में आएं।सभी चौक चौराहे पर मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात किए गए है।सुबह व शाम में फ्लैग मार्च भी किया गया।वरीय पुलिस अधिकारी भी हथुआ की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।स्थानीय थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में सारी रात्री पुलिस ने सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी किया गया ।थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपितों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया जाएगा।