मानव श्रृंखला को लेकर  जागरूकता कार्यशाला को संबोधित करते हुए सीवान जिलाधिकारी ने कहा “सामाजिक कुरीतियो का करे सामूहिक बहिष्कार ”
👉जिलाधिकारी ने बुधवार को रघुनाथपुर व हसनपुरा प्रखंड में दो अलग अलग कार्यशाला में 
 हसनपुरा, हुसेनगंज , सिसवन , रघुनाथपुर व आंदर प्रखंडों की तैयारियों की समीक्षा👈 
✍दैनिक खोज खबर ऑनलाइन वेबपोर्टल के लिए श्रीनारद संवाद सेवा 

 बाल विवाह व दहेज़-प्रथा जैसी कुरीतिया समाज में फैली महामारी है। इन कुरीतियो का सामाजिक बहिष्कार करने से ही इसका समूल नाश किया जा सकता है। उक्त बाते जिलाधिकारी महेंद्र कुमार द्वारा बुधवार को मानव श्रृंखला के तैयारी के लिए आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहीं । गौरतलब हो कि जिलाधिकारी ने बुधवार को रघुनाथपुर प्रखंड के राजपुर में व हसनपुरा प्रखंड के सहुली में कार्यशाला को संबोधित किया ।

इस दौरान जिलाधिकारी ने 
आगामी 21 जनवरी को मद्य निषेध, बाल विवाह तथा दहेज़ उन्मूलन के पक्ष में बनने वाले राज्यव्यापी मानव श्रृंखला की सफलता को ले  पांच  प्रखंडो यथा हसनपुरा, हुसेनगंज , सिसवन , रघुनाथपुर व आंदर प्रखंडों की तैयारियों की समीक्षा भी किया ।
इस मौके पर  उपस्थित भारी जनसमूह को अपने बच्चों की बिना दहेज़ के विवाह, लड़कियो की शादी 18 वर्ष के बाद तथा लड़कियो की शादी 21 वर्ष बाद करने तथा सामजिक कुरीतियो के खिलाफ आम जनता को जागरूक करने की सौगंध दिलाई। 
इस दौरान दोनों कार्यशालाओं में  पांचों  प्रखंडो के बीडीओ द्वारा सम्बंधित प्रखंड में बनने वाले मानव श्रृंखला के रूट चार्ट तथा तैयारियों से पदाधिकारियो को अवगत कराया। वही कार्यशाला को संबोधित करते हुए सीवान सदर अनुमंडल के  एसडीएम अमन समीर ने  कहा की ठण्ड को ध्यान में रखते हुये सेक्टर एवं जोनल की जिम्मेवारी है की मानव-शृंखला के उपरांत आगत वयस्क, महिला, वृद्ध, बच्चे पुनः अपने घर सुरक्षित लौटे।
 रघुनाथपुर प्रखंड के राजपुर उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यशाला का संचालन त्रिलोकी नाथ चतुर्वेदी ने किया वही कार्यशाला को जिला कृषि पदाधिकारी राजेंद्र कुमार वर्मा,अपर समाहर्ता विदुभूषण कुमार, जिला पार्षद राजवली मांझी, पूर्व प्रखंड उप प्रमुख दिलीप भगत आदि लोगों ने संबोधित किया ।
 वही हसनपुरा प्रखंड के  सहुली  स्थित पब्लिक हाईस्कुल सह इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यशाला का  संचालन शिक्षक चंद्रशेखर सोनी द्वारा किया गया। वही कस्तूरबा प्रोजेक्ट विद्यालय की बालिकाओ द्वारा स्वागत गान के साथ डीएम तथा एसडीओ का स्वागत किया। सभा को जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजेश सिंह, बीडीओ हसनपुरा कुणाल कुमार, बीडीओ सिसवन रंजीत कुमार सिंह, बीडीओ हुसेनगंज राकेश कुमार चौबे आदि ने संबोधित किया। इस दौरान जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी हसनपुरा जटाशंकर पांडेय, सीओ हसनपुरा सुनील कुमार सिंह, सीओ हुसेनगंज राकेश रंजन, बीईओ सिसवन गुलाम सरवर, बीईओ हसनपुरा परमानन्द मिश्र, बीएओ मंगल प्रसाद शर्मा, बीसीओ अमरकांत, एमओ नरेंद्र शेखर सिंह, प्रखंड प्रमुख हसनपुरा रजिया खातुन, जिला जदयू किसान सेल के जिलाध्यक्ष विजय सिंह कुशवाहा, जिला पार्षद महेश यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया प्रभुनाथ यादव, मुखिया अनूप मिश्र, अनिल कुमार सिंह, अनिल कुमार राम उर्फ़ सोहन राम, मुखिया प्रतिनिधि मोतीलाल प्रसाद, छोटे इकबाल, राधाकांत पाठक सहित तीनो प्रखंडो के सभी विभागों के पदाधिकारी एवम् कर्मियो सहित जीविका, आशा, एएनएम, विकास मित्र, प्रेरक, सार्वजानिक वितरण विक्रेता उपस्थित थे।