380 करोड़ के टर्नओवर वाले
सीवान को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को होगा चुनाव, तीन प्रत्याशी मैदान में
✍दैनिक खोज खबर ऑनलाइन वेबपोर्टल के लिए श्रीनारद संवाद सेवा

बिहार के सहकारिता के क्षेत्र में अपना विशिष्ट पहचान रखने वाला व लगभग 380 करोड़ सालाना टर्नओवर वाले सीवान सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष एवं निदेशक मंडल के चुनाव को लेकर सरगर्मी अपने अंतिम चरम पर पहुंच चुका है ।
गुरुवार को सीवान के टाउन हॉल में चुनाव आयोजित किया जाएगा । इस चुनाव में कुल 320 मतदाता अपने मत का उपयोग करेंगे ।

👉अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी है मैदान में : सीवान सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव के अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष सह भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, व्यवसायी रामायण चौधरी एवं पैक्स अध्यक्ष त्रिभुवन पाठक मैदान में है। ऐसे मतदाताओ की बात करे तो इनके अनुसार निवर्तमान अध्यक्ष मनोज सिंह एव व्यवसायी रामायण चौधरी एक दूसरे के आमने-सामने दिखाई दे रहे हैं।
निर्वाची पदाधिकारी सह सीवान सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमन समीर ने बताया कि यह चुनाव कुल तीन ग्रुप में बांट कर किया जाता है, लेकिन ग्रुप तीन के लिए मतदान नही होगा । क्योंकि की तीसरे ग्रुप में आने वाले दो निदेशक मंडल अपने-अपने कोटे से निर्विरोध चुने जा चके है। ज्ञात हो कि नामांकन के दौरान इनके कोटे में अन्य कोई नामांकन नही किया था। तो अब दो ग्रुप के लिए ही गुरूवार 18 जनवरी को मतदान होगा।
इसमे ग्रुप एक में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत आठ निदेशक मंडल के लिए कुल 320 मतदाता मत का प्रयोग करेंगे वही ग्रुप दो में एक निदेशक मंडल के लिए 51 मतदाता अपना मत का प्रयोग करेंगे। बता दे कि दी सीवान सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के मतदान के लिए कुल 396 मतदाता हैं। इसमे ग्रुप एक में पैक्स 293, व्यापार मंडल 19 एवं ईंख संघ आठ। वही ग्रुप दो में बुनकर के 32 तथा मतस्यजीवी समिति के 19 मतदाता है।
इसके अलावा ग्रुप तीन में विशेष प्रकार की समितियां इसमे उपभोक्ता, सहकारी उद्योग एवं स्वालंबी सहित अन्य के 25 मतदाता शामिल है। गौरतलब हो कि ग्रुप एक मे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं तीन निदेशक मंडल का ही मतदान होगा। ऐसे इसमे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत आठ निदेशक मंडल शामिल है।
लेकिन अलग- अलग कोटि में पद के अनुसार हुए नामांकन में या तो किसी पद के लिए नामांकन नही हुआ है या हुआ है तो कोई प्रतिद्वंदी नही है। बता दे कि ग्रुप एक मे निदेशक मंडल के लिए सामान्य कोटि में दो पद है। इसके लिए एक महिला पद के लिए तीन प्रत्याशी है वही एक पुरुष पद के लिए एक ही नामांकन हुआ था वे निर्विरोध चुने गए।
वही अनुसूचित जाति/जनजाति के दो पद है इसमे एक महिला के पद के लिए एक भी नामांकन नही हुआ है और एक पुरुष पद के लिए निर्विरोध चुने गए है। अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए एक पद के लिए दो प्रत्याशी है। पिछड़ा वर्ग में एक पद के लिए दो प्रत्याशी है। वही निदेशक प्रोफेशनल के लिए दो पद है। इसमे एक अत्यंत पिछड़ा का नामांकन नही हुआ है और एक पद निर्विरोध चुने गए है।
वही ग्रुप दो के लिए निदेशक सामान्य में एक पद के लिए दो प्रत्याशी ने नामांकन किया है। यानि कुल मिलाकर 13 पदों में से 6 पदों के लिए 18 जनवरी को मतदान होगा। तैयारियों के बारे में बता दे कि टाउन हॉल में होने वाले इस चुनाव में ग्रुप एक एवं ग्रुप दो के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाया जा रहा है एवं एक निकासी गेट होगा।
मतदान के दौरान बैरिकेटिंग की व्यवस्था रहेगी। मतदान का समय पूर्वाह्न सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगा तत्पश्चात मतगडना होगी। सभी प्रत्याशियों को डमी मत फॉर्मेट दे दिया गया है। वे अपने स्तर से भी मतदाताओं को बताएंगे। मत पत्र पर प्रत्याशियों का नाम अल्फाबेट में रहेगा।
मतदाता अपने प्रत्याशियों के नाम के सामने बॉक्स में नीला स्केच पेन से सही का निशान लगाएंगे तभी वह मत वैध होगा। वही एसडीओ न बताया कि मतदान स्थल पर धारा 144 लागू रहेगी एवं वहां मोबाइल फोन ले जाना वर्जित रहेगा। वही पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी की तैनाती भी रहेंगी।




Recent Comments