दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा (सारण)। मढ़ौरा पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बरदहियां डीह में अवैध शराब के एक बड़े ठिकाने पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में देशी और विदेशी शराब जब्त की है। हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही शराब कारोबारी मौके से भागने में सफल रहे।थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद के निर्देश पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब की 180 मिली की 691 बोतलें कुल मात्रा 125 लीटर और 50 लीटर देशी शराब बरामद की। मौके से एक बाइक भी जब्त की गई है, जिसका उपयोग शराब तस्करी में किया जा रहा था। पुनि अनुप कुमार मोर्या के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने तीन नामजद तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है और संदिग्ध ठिकानों पर लगातार नजर रख रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।