
मांझी(सारण)। गुरुवार की रात मनोकामना महादेव मंदिर परिसर गुर्दाहां खुर्द में गायक हीरो हीरा लाल ने देवी जागरण की आकर्षक प्रस्तुति की।गणेश वंदना से जागरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। समारोह का विधिवत उदघाटन मांझी के पूर्व प्रत्यासी ओमप्रकाश कुशवाहा ने फीता काटकर किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि जागरण मानव के भीतर आध्यात्मिकता का भाव जगाता है। समारोह को स्थानीय मुखिया पति उदय शंकर सिंह पूर्व मुखिया जयप्रकाश सिंह मनोज प्रसाद सरपंच बीरेन्द्र सिंह पुरुषोत्तम सिंह तथा ज्ञानचंद जी सूर्यबली यादव गुरुचरण जी आदि ने सम्बोधित किया। संचालन कन्हैया सिंह ने किया।




Recent Comments