छपरा
छपरा नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत हॉस्पिटल चौक के पास एक व्यक्ति को कोरोना वाइरस से संक्रमित होने की सूचना पर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के निर्देश के आलोक में संक्रमित व्यक्ति के निवास स्थान हॉस्पिटल चौक के पूरब नई बाजार, पश्चिम में राणा प्रताप नगर, दक्षिण में बहुरिया कोठी और उत्तर में पीर बाबा की मजार के पास तक के क्षेत्र को कंटेन्मेंट जोन घेषित किया गया है। कंटेन्मेंट जोन में किसी भी व्यक्ति को इस क्षेत्र से न तो बाहर जाने की इजाजत दी जाएगी और न ही किसी व्यक्ति को बाहर से अंदर आने की इजाजत दी जाएगी।जिलाधिकारी के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी, छपरा सदर को निर्देशित किया गया है कि समस्त आवागमन मार्गां को वार्ड सदस्य के सहयोग से पूर्णतः लॉक करते हुए आवागमन अवरुद्ध कर देगें। यदि किसी व्यक्ति द्वारा कंटेन्मेंट जोन से बाहर पलायन किया जाता है अथवा बाहर से अंदर प्रवेश किया जाता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाय।जिलाधिकारी के द्वारा इस पूरे क्षेत्र को सेनेटाइज करने का निदेष दिया गया है। इसका दायित्व संजय कुमार उपाध्याय, नगर आयुक्त, छपरा नगर निगम को दिया गया है। जबकी सेनेटाइज गतिविधियों का अनुश्रवण डॉ. दिलीप कुमार सिंह, जिला वैक्टर बॉर्न रोग नियंत्रण पदाधिकारी मो. 7717781085 को दिया गया है।




Recent Comments