
माधोपुर टीम ने बन्हैंती को हराकर कप पर जमाया कब्जा

#रिपोर्ट:केशव बाबू/
विभूतिपुर(समस्तीपुर)प्रखंड क्षेत्र के महथी बिसनपुर में मोहन स्मृति क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाईनल मुकाबला बन्हैंती और माधोपुर के बीच खेला गया।जिसमें माधोपुर ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 166 रनों का लक्ष्य दिया।वहीं जबाब में बन्हैंती ने 16 ओवर में 151 रन बना ही बना पाये ओर मैच अपने हाथ से गवा दिया।वही माधोपुर टीम ने कप पर अपना कब्जा जमा लिया।आपको बता दू की यह फाईनल मुकाबला कुल 16 ओवर का खेला गया।वहीं एंपायर के रूप में पंकज और नितिन थे।मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज सावन कुमार को दिया गया।साथ ही जीते हुए विजेता टीम को कप देते हुए मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता सुमन सिंह ने कहा कि खेल से खिलाड़ियों का मानसिक और शारीरिक शक्ति का विकास होता है।वहीं दूसरी और उपविजेता टीम को कप देते हुए प्रखंड युवा राजद उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने इस तरह के आयोजन के लिए टूर्नामेंट का मुख्य आयोजक कुंदन, राजा,और विकास को साधुवाद दिया। साथ ही कहा कि युवा खिलाड़ी अपने मेहनत और लगन से आगे बढ़ें।क्रिकेट की खेल से युवाओं को शिक्षा लेने की जरुरत है।जिस तरह खिलाड़ी अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए अंतिम क्षणों तक लगे रहते है ठीक उसी तरह युवाओं को लक्ष्य तक पहुंचने के लिए लगे रहना चाहिए।मौके केशव बाबू,राहुल,शंकर,दीपांशु, विकास सहित सैकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित थे।




Recent Comments