कुमुद रंजन सिंह की रिपोर्ट-
(बिहार शरीफ) रहुई प्रखंड अंतर्गत बोकना गांव निवासी, धर्म परायण महिला, रामवती देवी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर मोरा तलाव हॉल्ट के पास आर एस हेल्थ केयर के सभागार में सादे समारोह में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार को स्वर्गीय रामवती देवी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए, वक्ताओं ने उन्हें एक धर्म निष्ठ महिला के रूप में सदैव याद किए जाने की बात कही। इस अवसर पर राजेश पांडे ने बताया कि उनके दान धर्म के कारण आज की भावी पीढ़ी को सीख मिलती रही थी एवं धर्म की आस्था, परोपकार की भावना जागृत हो रही थी। उनके इस तरह से चले जाने से मोरा तालाब पंचायत सहित इलाके के गांवो में शोक सभा आयोजन कर उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर चर्चा किया गया। इस अवसर पर उनके पुत्र रामबाबू पांडे ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर चंदन पांडे ,भारती पांडे, किशोर रविदास, सियादेवी, सीमा कुमारी, अंजली सिंह, देव रंजन सिंह, अंश कुमार, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।