
सीवान : नरहन में महाराणा प्रताप न्यास समिति ने आयोजित किया महाराणा प्रताप की जयंती
♨सीवान : रघुनाथपुर प्रखंड के आदर्श ग्राम नरहन में महाराणा के वंशजों ने, महाराणा के प्रति अपनी श्रध्दा जाहिर की। शनिवार को सर्वप्रथम महाराणा की 480वीं जयंती के अवसर पर महाराणा के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। जिसमें लॉक डाऊन को ध्यान में रखते हुऐ महाराणा प्रताप न्यास समिति के सदस्यों द्वारा इस उत्सव को मनाया गया। शाम को आदर्श ग्राम नरहन में सभी घरों पर दीपोत्सव कर उत्सव मनाया जाएगा। अभी कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से देश जूझ रहा हैं। इसी लिए जयंती उत्सव को भव्य नहीं मनाया गया। इस अवसर पर ओम प्रकाश सिंह, राजू सिंह, मुकेश सिंह गप्पू, अखिलेश गिरी, चंदन सिंह, मुन्ना सिंह, गोलू सिंह, नेहाल सिंह, छोटू सिंह, अश्वनी सिंह, राणा प्रताप सिंह मौजूद थे।
🔹🔹🔹
[ साभार : परमार मीडिया सीवान { बिहार } ]




Recent Comments