रसूलपुर(सारण)।स्थानीय चट्टी पर इफ्तार पार्टी का आयोजन मुखिया ल मुखियापति सह प्रतिनिधि रीता – मिथिलेश प्रसाद द्वारा किया गया। इफ्तार में हर वर्ग समुदाय के लोग भारी संख्या में शामिल हुए। मौलाना मलिक मोबासाही मिसबाही ने रोजेदारों से रोजा तोड़वाते हुए रसूलपुर पंचायत सहित देश में अमन शांति की दुआ की।मुखिया प्रतिनिधि मिथिलेश ने कहा कि रसूलपुर पंचायत वासी सदियों से जाति पाति सम्प्रदाय से ऊपर उठकर रहते आये हैं और एक दूसरे की संस्कृति त्यौहार का सम्मान करते रहे है। इफ्तार पार्टी में उपमुखिया ,मनोज प्रसाद सोनी, सरपंच प्रतिनिधि विकास कुमार,भूवर सिंह,मुन्ना मियां,फिरोज मियां सलामत अंसारी,भरत दूबे,अशोक दूबे,संतोष प्रसाद,जदयू नेता जितेन्द्र हैहयवंशी आदि उपस्थित थे।
————–