
विधानसभा घेराव को शिक्षक संघ ने बनायी रणनीति
#रिपोर्ट:केशव बाबू/
विभूतिपूर(समस्तीपुर)बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ,विभूतिपूर के तत्त्वावधान में प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार की अध्यक्षता में तैयारी बैठक संपन्न हुई।बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष राजा राम महतो ने कहा कि सरकारी विद्यालयों की शिक्षा को ध्वस्त करने की साजिश राज्य और केंद्र की सरकार दोनों मिलकर कर रही है।इसी कारण वह शिक्षकों को समान काम के बदले समान मजदूरी नहीं दे रही है।राष्ट्रनिर्माता को भूखा रखकर उन्हें अच्छा कार्य करने से बाधित कर रही है ताकि बच्चे निजी विद्यालयों की ओर रुख करे और खुद निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने के कर्त्तव्य से बच जाए।यह गरीब बच्चों को अनपढ़ रखने की साजिश है।इसको रोकने के लिए और शिक्षकों की मान मर्यादा की रक्षा के लिए ही संघ विधानसभा का घेराव करेगा।अंचल सचिव राकेश कुमार और अध्यक्ष संजीव कुमार ने सरकार की वित्तीय मज़बूरी के रटंत को ढकोसला बताया और अबिलम्ब शिक्षकों की माँग मानते हुए सभी सुविधाओं को देने की माँग की।बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में 02 फरवरी को जिला में एकदिवसीय धरना और 18 फरवरी को पटना में आहूत विधान सभा का घेराव कार्यक्रम को पूर्णतः सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में चलने का आह्वान किया।बैठक को अन्य लोगों के अलावा दीपक कुमार,राजेश,राम सुरेश प्रसाद सिंह,अरुण कुमार दास,राम यत्न कुमार,कृष्ण कुमार सुधांशू,स्वयं प्रभा,अजय कुमार,संजीव कुमार,शम्भू कुमार झा,राजा राम पासवान,मो0 सरवर, दीनानाथ दिनकर,मो0शमशाद,वीणा कुमारी,विजय कुमार,सुरेन्द्र कुमार,अरुण सिंह,मो0 शौकत अली,राजवेंद्र झा,शीतल पासवान समेत दर्जनों शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित थे।




Recent Comments