बून्दी: पत्नि ने पति का लिंग काटा, घायल पति चिकित्सालय मे भर्ती
भूरे खां ( Edited by azad nab )
बून्दी 24 मई। हिण्डोली थाना क्षेत्र के मांगली कला गांव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नई नवेली दुल्हन ने अपने पति को नशीली दवा पिलाकर उसके गुप्तांग पर ब्लेड से हमला कर घायल कर दिया।
पीड़ित युवक राजेन्द्र रेगर ने सुबह परिजनों को जब उसका गुप्तांग काटे जाने की घटना के सबंध में बताया, जिसके बाद परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए बूंदी जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। साथ ही मामले की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलने के बाद घायल राजेन्द्र के बयान लेने के लिए हिण्डोली थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और इस मामले के संबंध में जांच शुरू कर पूछताछ के लिए आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है।
घटना के संबंध में पीड़ित राजेन्द्र रेगर और उसके पिता दुर्गालाल से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित ने दो महीने पहले सिंघाड़ी निवासी पूजा रेगर से शादी की थी। पूजा रेगर रात को पति के साथ छत पर सोने गई। इसी दौरान महिला ने पति को पानी में नशीली दवा पिलाकर बेहोश कर दिया।इसके बाद ब्लेड से गुप्तांगों पर जगह-जगह कट लगाकर घायल कर दिया।




Recent Comments