मांडलगढ़:संजीवनी कोआपरेटिव सोसाइटी ने पक्षियों के लिये बांधे परिंडे
देव प्रकाश साहू
मांडलगढ 8 मई मांडलगढ़ नारायणी देवी विद्यालय में संजीवनी कोआपरेटिव सोसाइटी शाखा मांडलगढ़ की ओर से सामाजिक सरोकार कार्यक्रम के तहत शहर में गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की गयी। नारायणी देवी विद्यालय में परिंडे बांधकर गर्मी में पक्षियों को राहत देने की कोशिश।
शाखा के कर्मचारी युवराज सिंह, शिव प्रकाश शर्मा, कैलाश चंद्र व सदस्य सुशील कुमार, नीरज कुमार, राज कुमार भंडारी, राजकुमार टेलर, नीरज जोशी, शिवकुमार वैष्णव आदि ने परिंडे बांधने में सहयोग किया।




Recent Comments