मांझी। मांझी प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित बगीचे में सोमवार को महागठबंधन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मांझी के माकपा विधायक डॉ सत्येन्द्र यादव ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ महागठबंधन कार्यकर्ता संघर्ष की लड़ाई को तेज करें। आगामी 18 जनवरी को भ्रष्टाचार के खिलाफ छपरा में आयोजित चेतावनी मार्च में शामिल होने के लिए महागठबंधन के कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। विधायक श्री यादव ने कहा कि आंगनबाड़ी स्वास्थ्य विभाग,पशुपालन विभाग ,इत्यादि में भ्रष्टाचार ब्याप्त है तथा दलालों का बोलबाला है। जिसे समाप्त कर आम जनता को बेहतर सुविधा मुहैया कराना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है। इस मौके पर पूर्व मुखिया सुकदेव यादव, बच्चा राय, सुनील राय, डॉ आनन्द तिवारी ,बटेश्वर कुशवाहा, प्रखंड राजद अध्यक्ष बिनय यादव हरिनिवास गिरी,उप प्रमुख राकेश राय,जुबैर अहमद नसीम अली , रंजन यादव,भोलू खान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।