
अमनौर(सारण)।प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत देश के पचास करोड़ लोगों को पांच लाख रुपए तक की मुफ्त इलाज का फायदा हो रहा है. भाजपा व नरेंद्र मोदी की सरकार सबका साथ सबका विकास के अपने वायदों को लेकर कृतसंकल्पित है. जिस कारण लोगों को नरेंद्र मोदी व भाजपा की सरकार के प्रति दिनप्रतिदिन विश्वास बढ रहा है. उक्त बातें स्थानीय सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुडी ने सोमवार को प्रखंड के मन्द्रौली गांव मे उनके निर्देश पर प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गोल्डेन कार्ड वितरण कैंप का जायजा लेने के उपरांत पत्रकारों से कही. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य लाभ के लिए जन आरोग्य योजना के लाभूक जानकारी व व्यवस्था के अभाव में इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं. उनके लिए एक बड़ा अभियान चला कर सांसद सेवा वाहन के साथ गांव -गांव, टोला- मुहल्ला में कैंप लगाकर लाभूको का प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के गोल्डेन कार्ड बनवा कर उन्हें दिया जा रहा है. उन्होंने लाभूको से इसे अपने पास रखने की जरुरत बताया.जिसे देखते ही किसी भी होस्पिटल व चिकित्सकों को और अन्य पहचान की जरूरत नहीं रह जायेगी. यह कार्ड विशेष रुप से बार कोड के साथ तैयार किया गया है. इस प्रकार के पांच लाख रुपये की स्वास्थ्य लाभ प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के स्मार्ट कार्ड सारण संसदीय क्षेत्र में सभी लाभूको के बीच वितरण किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मेरा पहला लक्ष्य था बिजली ,जिसके बाद पथ निर्माण कार्य अब ग्रामीण सड़क तथा स्वास्थ्य चिकित्सा जिसे सारण जिला को नम्बर एक श्रेणी में ले जाने का प्रयास है. जिस पर तेजी से कार्य चल रहा है. इस मौके पर लोगों को एम्बुलेंस सहित अन्य सहयोग के लिए सांसद टॉल फ्री नम्बर की जानकारी दी गई. इस मौके पर मुख्य रूप से विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह, ई.सत्येन्द्र कुमार, अनिल सिंह, रामाकांत सिंह, निरंजन शर्मा, पियूष कुमार, बबलू सिंह, राणा सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.




Recent Comments